Categories: बड़ी खबर

बिहार में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय, 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ के बजट से और क्या होंगे काम

पटना संवाददाता: बिहार विधान मंडल में भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का बजट पेश
किया. इसमें योजना मद में 1 लाख 518 करोड़ 86 लाख रुपये और स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में 1 लाख 17 हजार 783 करोड़ 84 लाख खर्च का प्रावधान है. इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल की तमाम चुनौतियों के बाद भी उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास के बजट पेश की है. उन्होंने कोरोना काल में बिहार सरकार के कामकाज की चर्चा की. उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी. एक और नया इंजरिंग कॉलेज खोला जाएगा. 5 जिलों में फार्मेसी कॉलेज खोले जाएंगे.बिहार के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा.

आईटीआई संस्थानों को मजबूत बनाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ 2000000 रोजगारों का सृजन किया जाएगा.बिहार के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा. तीन मेडिकल कॉलेजों, पारा मेडिकल और नर्स ट्रेनिंग संस्थानों को खोलने के लिए बजट में राशि दी गई है . महिलाओं को बिना ब्याज के लोन देने, उच्च शिक्षा में महिलाओं को बढ़ावा देने, सात निश्चय की योजनाओं को प्रभावी बनाने , बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं और नौजवानों के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं. खेती के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी व्यवस्था की गई है. कहा गया कि मछली पालन को इतना बढ़ावा दिया जाएगा कि बिहार से दूसरे राज्यों को मछलियां भेजी जाएंगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

7 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago