पॉलिटिक्स

‘बिहार में का बा’ का जवाब में भाजपा ने जारी किया कैंपेन वीडियो, बताया ‘बिहार में ई बा’

NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल अन्य दलों से खुद को बेहतर साबित करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है। अब भोजपुरी गाने की धमक भी चुनाव प्रचार में सुनाई देने लगी है। पिछले दिनों आए मनोज बाजपेयी के भोजपुरी गाना ‘बिहार में का बा’ के जवाब में भाजपा ने मंगलवार को ‘बिहार में ई बा’ लॉन्च किया, जो कुछ ही घंटों में ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर भी यह बहुत जल्द ही वायरल हो गया है। भाजपा के अधिकृत सोशल साइटों के जरिए जारी इस गाने में बिहार में 15 सालों में हुए विकास का गुणगान किया गया है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस गाने को अपने ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है।

पिछले दिनों अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ‘बम्बई में का बा’ का एक रैप सॉन्ग आधारित वीडियो बनाया था, जो लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद बिहार की नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा’ गाने के जरिए बिहार के विकास को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। इस गाने को विपक्षी दलों ने जमकर भुनाने की कोशिश की। बहरहाल, भाजपा ने ‘बिहार में का बा’ का जवाब ‘बिहार में ई बा’ से दे दिया है।

भाजपा ने अपने वीडियो कैंपेन सॉन्ग के माध्यम से बिहार को नंबर 1 बनाने की बात कही है। वहीं इस कैंपेन में बिहार में हुए विकास को दिखाने की कोशिश की गई है। पार्टी इस वीडियों के जरिए अपनी सरकार में किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना चाहती है।

भाजपा की ओर से जारी इस वीडियो में शुरूआत ‘बिहार में का बा’ से होती है। इसके बाद एक आवाज आती है ‘रुक बताव तानी का बा’। इसके बाद गीत-संगीत के साथ ही शुरू होता है कि बिहार में क्या-क्या काम हुआ है। इस गाने में गायक ‘एनडीए के राज में बदलल अपन ई बिहार हो’ से गाने की शुरूआत करता है। इसके बाद बिहार में आईआईटी, स्कूल-कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी से लेकर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताता है। बिहार की सड़कों अस्पतालों, पुल-पुलिया के अलावे कानून का राज, अमन-चैन, शिक्षा में हुए काम के साथ ही बिहारियों की मेहनत से तैयार आलीशान भवनों का भी जिक्र वीडियो में किया गया है। इस गाने के जरिए यह भी बताने की कोशिश की गई है कि बाहर जा चुके लोग भी अब व्यवसाय करने के लिए बिहार लौट रहे हैं।

बीजेपी के कैंपेन वीडियो में ये है

अरे बिहार में का बा? इंहवा का बा?

अरे का बा? इंहवा का बा?

रुक रुक रुक…
रुक! बताव तानी का बा…

अरे बदल चुकल बा दिन पुरनका
बदल गईल बा समाज हो
इंहे बनाइब बंबई दिल्ली…
इंहे चली अब राज हो…

इंहवे, जी हाँ!!
बुझे बबुआ!

#बिहार_में_ई_बा

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago