Categories: बड़ी खबर

बिहार में कड़ाके की ठंड, अभी दो-तीन दिन राहत नहीं


पटना संवादाता: पटना, भागलपुर , मुजफ्फरपुर, गया समेत बिहार के सभी जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में है . कई दिनों से कोहरा छाया हुआ है . भगवान सूर्यके दर्शन नहीं हो रहे हैं . रविवार को को भी घना कोहरा छाया है . इसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. कोहरा इतना घना है कि पैदल चलने से लेकर वाहन चलाने में दिक्कत है. दिन में गाड़ी का हेड लाइट जलाना पड़ रहा है.
कोहरे के चलते जहां पटना हवाई अड्डा से कई हवाई उड़ानें बाधित हुई हैं वहीं ट्रेनें भी लेट चल रही है. सड़क पर चलने वालों को भी परेशानी है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना का पारा पिछले 24 घंटे में चार डिग्री तक नीचे आया है. बिहार में सबसे अधिकतम तापमान डेहरी में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में तापमान 16.2 और 10.8, गया में 19.9 और 5.4, भागलपुर में 17.3 और 11.1 जबकि पूर्णिया में 16.6 और 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलने वाला है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago