बड़ी खबर

बिहार में एक और एयरपोर्ट को मंजूरी

Bharat varta desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार में एक और एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2962 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में हवाई अड्डा परियोजनाओं की मंजूरी दी है.उन्होंने आगे कहा कि बागडगोरा हवाई अड्डे पर 1549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए सिविल एन्क्लेव को मंजूरी दी गई है. वहीं, इस परियोजना में A-321 किस्म के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग स्थलों वाला एक ‘एप्रन’ भी बनाया जाएगा. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बिहार के बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 1413 करोड़ रुपये है. बिहटा में A-321, B-737-800, A-320 किस्म के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग स्थलों वाले एक ‘एप्रन’ का निर्माण किया जाना है

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

12 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago