पॉलिटिक्स

बिहार में अपराधी बेलगाम, तेजस्वी ने पूछा- मुख्यमंत्री अपराध पर प्रेस वार्ता क्यों नहीं करते?

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने बिहार में बढ़त अपराध के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम हैं, हर दिन जगह जगह अपराधी तांडव मचा रहे हैं। बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार और मुख्यमंत्री पर हमलावर है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पूछा है कि “बिहार में अपराधियों की मौज,महाजंगलराज का राजा मौन। मुख्यमंत्री अपराध पर प्रेस वार्ता क्यों नहीं करते?”

तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, चंद दिन पहले की चुनावी सभाओं में शायद आप इसी जंगलराज की कल्पना किया करते थे। बिहार में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो अपराधियों का गुंडाराज स्थापित हो गया है। प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की हत्या हो रही है। लेकिन जंगलराज का महाराजा चुप है। क्यों?”

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago