
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी कर बताया है कि इस बार 85.19 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. बोर्ड ने तीनो स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट में 86.23 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं. जबकि 84.09 फीसदी छात्र पास हुए हैं. टॉपर आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं और साइंस में एक छात्र ने टॉप किया है. तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर हैं. उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं.
साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 पाकर टॉप किया है. जो कि 96.20 फीसदी अंक बनता है. जबकि साक्षी कुमारी और शिखा कुमारी ने 479 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. आर्ट्स स्ट्रीम में गया जिले की निशु कुमारी, जो यशवंत इंटर स्कूल की छात्रा हैं, ने 479 अंक पाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें कुल 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं.
Bharat varta Desk भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More