
bharat varta desk:
बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में आज बिहार बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। सड़कों से लेकर स्टेशन तक नौजवानों और छात्रों का भारी उपद्रव देखने को मिल रहा है। पटना और जहानाबाद जैसे जिलों में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। पटना में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे लोजपा के सांसद चिराग पासवान को पुलिस ने सड़क पर रोक लिया है। नौजवानों ने रेलवे स्टेशनों को आज फिर निशाना बनाया है। ट्रेन सेवा पूरी तरह बाधित हुई है। रेलवे में करीब 315 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
राजधानी पटना से सटे सटे मसौढ़ी में उपद्रवियों ने जीआरपी को बंधक बना लिया। वहीं उपद्रवियों ने जीआरपी की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। है।
बता देगी सेना की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार के छात्र-युवा संगठन आईसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने शनिवार को बिहार बंद का ऐलान किया है। जहानाबाद में बिहार बंद के दौरान टेहटा ओपी के बाहर सड़क पर खड़ी पुलिस द्वारा जब्त ट्रक और बस में उपद्रवियों ने लगाई आग। कटिहार, अररिया से लेकर भोजपुर, शाहाबाद और मगध के जिलों में बंद के दौरान भारी बवाल देखा जा रहा है। रेल ही नहीं बल्कि सड़क यातायात भी पूरी तरह बाधित हुई है। लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। भाजपा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More