
Bharat Varta desk:
बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर में 1605 दरोगा का प्रशिक्षण पूरा हो गया जिसमें 619 महिला दरोगा शामिल है। आज पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने इतिहास रचा है जब एक साथ इतनी महिलाएं सब इंस्पेक्टर बनी हैं। उन्होंने प्रशिक्षु दरोगा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी गरीब को मत बताइएगा। थाने में आदमी रोता हुआ है मगर आपके फैसले से वह हंसता हुआ जाए। काम इस तरह से कीजिएगा। उन्होंने कहां की महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू की गई है। इसे पूरी तरह सफल बनाना आपकी जिम्मेदारी है। जो लोग इसका विरोध करते हैं वह इधर उधर से शराब ले जाते हैं। इसे रोकना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से लोग मास्क नहीं लगाए हुए हैं। कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। इस मौके पर एकेडमी के डायरेक्टर श्रीनिवासन ने भी प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More