राज्य विशेष

बिहार-झारखंड में धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के प्यार का पर्व “भैया दूज”

रांची: भाई-बहन के प्यार का पर्व भैया दूज बिहार-झारखंड में धूमधाम से मनाया गया. बहने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए या पर्व मनाती हैं. इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं. कहा जाता है कि इससे भाई यमराज के प्रकोप से बचे रहते हैं. दीपावली के दो दिन बाद अर्थात् कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस पर्व को ‘यम द्वितीया’ व ‘भ्रातृ द्वितीया’ के नाम से भी जाना जाता है. बहुत से भाई-दिन सौभाग्य तथा आयुष्य की प्राप्ति के लिए इस दिन गंगा अथवा अन्य पवित्र नदियों में साथ-साथ स्नान भी करते हैं. इस पर्व को लेकर एक पौराणिक कहानी है. मृत्यु के देवता यमराज और मां यमुना आपस में भाई बहन हैं. यमुना ने ना जाने कितनी बार अपने भाई यम को अपने घर आने का निमंत्रण दिया था. लेकिन यम काम के चलते उनसे मिलने नहीं जा पाते थे. कई सालों के बाद आखिरकार यम बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे, और जिस दिन वो यमुना से मिलने गए उस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि थी. भाई यम के आने से यमुना बहुत प्रसन्न की. उन्होंने खुश होकर भाई की जमकर आवभगत की. पकवान बनाए और पूरे आदर सम्मान के साथ भोजन कराया. इसस खुश होकर भाई यम ने बहन को एक वरदान दे दिया था. तब बहन यमुना ने अपने भाई यम से वरदान मांगा कि आप इस तिथि को हर वर्ष इसी तरह मेरे घर आएं. और जो भी भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर आदर सत्कार से भोजन करें और टीका करवाएं उसे आपका यानि यम का भय न रहे. इसीलिए हर साल भैया दूज का पर्व मनाया जाता है. वहीं चूंकि इस दिन यम खुद अपनी बहन के घर आए थे इसीलिए इस पर्व पर भाई के ही बहन के घर आने की परंपरा है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago