
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए।राजद ने ट्वीट किया कि बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद नया बिहार बनाने और युवा विरोधी भ्रष्ट नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए।’गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) और बसपा के बीच राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है। इसके साथ ही आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी ने आरएलएसपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अगर जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया तो आरएलएसपी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More