
हर दल में सगे संबंधियों की लंबी फौज उधर बागियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर
पटना संवाददाता: बिहार विधानसभा के दूसरा चरण में नेताओं के सगे-संबंधियों से भी सजा है चुनावी अखाड़ा । इस चरण में कई बडे़ नेताओं के सगे भी मैदान में हैं। महागठबंधन में शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी इस बार कांग्रेस का दामन थाम कर बिहारीगंज से चुनाव मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा बांकीपुर और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के भतीजा पप्पू सिंह लालगंज से मैदान में हैं। राजद के टिकट पर भाजपा एमएलसी चुन्ना पांडेय के भाई बच्चा पांडेय चुनाव मैदान में हें। जदयू ने दरभंगा ग्रामीण से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एए फातमी के पुत्र फराज फातमी, पूर्व सांसद कमला मिश्रा मधुकर की पुत्री शालिनी मिश्रा को केसरिया, पूर्व मंत्री आरएन सिंह के पुत्र डा. संजीव कुमार को परबत्ता और हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पुत्र कौशल किशोर को राजगीर से टिकट दिया है। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के भाई कृष्ण राज रोसड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरे चरण में कई बागियों की भी परीक्षा
दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में बागी भी मैदान में है, जिनकी भी परीक्षा है। बागियों में कई प्रमुख नेता हैं। जदयू के बागियों में विधायक रवि ज्योति कांग्रेस टिकट पर राजगीर से, रामचंद्र सदा लोजपा टिकट पर अलौली से, ललन भुइयां कुटुंबा से, राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता डिहरी, शैलेंद्र प्रताप तरैया से, मंजीत सिंह बैकुंठपुर से मैदान में हैं। पूर्व मंत्री व भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रणु कुशवाहा लोजपा के टिकट पर खगड़िया से मैदान में हैं। भाजपा के बागियों में मनोज कुमार सिंह रघुनाथपुर, कामेश्वर सिंह मुन्ना एकमा, प्रदीप ठाकुर दरभंगा ग्रामीण, राजीव ठाकुर गौड़ाबौराम से समेत कई नाम शामिल हैं।
दूसरा चरण
कुल सीट: 94
3 नवम्बर को मतदान
1514 प्रत्याशियों के नामाकंन वैध पाए गए
एक सीट पर औसत 16 प्रत्याशी
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More