पॉलिटिक्स

बिहार चुनाव- दूसरे चरण में राबड़ी, तेजस्वी, चिराग ने अपने मतदान का किया प्रयोग

NEWSNLIVE DESK: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान जारी है। सूचना के मुताबिक पहले घंटे में 3.7 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, तमाम बूथों पर अब बड़ी संख्‍या में वोटर पहुंच गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान में तेज आ गई है। समय के साथ ही यहां बड़ी संख्‍या में वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। महिला मतदाता खासे उत्‍साहित दिख रहे हैं। बूथों पर हंसी-खुशी मनाए जा रहे लोकतंत्र के महापर्व में शरीक होकर वोटर सशक्‍त सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाने आए हैं।

पटना में बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान, डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी और चिराग पासवान ने पहले वोटर के तौर पर अपना वोट डाला। उन्‍होंने मतदाताओं से भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग की चुस्‍त-दुरुस्‍त तैयारियों के बीच बूथों पर वोटर जुटने लगे हैं। वोट देने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। इससे पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया।
बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने पटना में अपना वोट डाला। तेजस्‍वी ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के त्‍योहार में हिस्‍सा लें। कोरोना को देखते हुए अपनी सुरक्षा का ख्‍याल रखें। तेजस्‍वी ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर बह रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार के वोटर इस बार बदलाव के लिए वोट करेंगे।
किसके कितने प्रत्याशी

महागठबंधन के सीटों का ब्यौरा

  • आरजेडी: 56
  • कांग्रेस: 24
  • सीपीएम: 4
  • सीपीआइ: – 4
  • सीपीआइ एमएल: 6
    • एनडीए की सीटें
  • बीजेपी: 45
  • जेडीयू: 43
  • वीआइपी: 6
डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago