
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के कल होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है इस चरण में कुल 78 सीटों के लिए मतदान होना है जिनमें 1204 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर.इस चरण में 1094 पुरुष प्रत्याशी और 110 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.
कल होने वाले तीसरे चरण के कुल 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान 4 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक हीं मतदान होगा जिनमें पश्चिम चंपारण के 2 विधानसभा क्षेत्र बाल्मीकि नगर और रामनगर के साथ सहरसा के 2 विधानसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर और महिषी हैं जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा और बाकी 74 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छ बजे तक मतदान होगा.
तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान में 2 करोड़ 33 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें से एक करोड़ 23 लाख 25 हजार 688 पुरुष मतदाता और एक करोड़ 12 लाख 5 हजार 378 महिला मतदाता के साथ 884 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं.इस चरण में वोट देने वाले में 6 लाख 61 हजार 516 नए मतदाता पहली बार अपने मतों का उपयोग करेंगे और अपना जन प्रतिनिधि चुनेंगे.
इस चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर 33 हजार 782 बूथों का गठन किया गया है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More