पॉलिटिक्स

‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा..’ दावों के बीच 10 लाख vs 19 लाख पर बिहार चुनाव में मचा संग्राम

पटना। झिलमिल सितारों का आंगन होगा.. रिमझिम बरसता सावन होगा.. ऐसा सुंदर अबकी.. सबका जीवन होगा…! मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर का यह गाना बिहार चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वादों पर सटीक बैठता है। बिहार चुनाव में इन दिनों घोषणाओं की झड़ी लगी हुई है। चांद-तारे तोड़कर देने से सिवा हर तरह के ऐलान किए जा रहे है। ऐसा लग रहा जैसे इस बार सबका जीवन सुंदर होगा। सबसे अधिक जो मुद्दा छाया हुआ है वो है रोजगार।

बिहार के चुनाव में 10 लाख बनाम 19 लाख पर राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। महागठबंधन और एनडीए दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर दनादन गोला दाग रहे हैं। राजद ने घोषणापत्र में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया तो वहीं एनडीए खेमे के भाजपा ने घोषणापत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है।

एनडीए के नेता महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव से पूछ रहे 10 लाख नौकरियां कहां से लाएंगे? वहीं तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं कि नीतीश अब थक चुके हैं उनसे बिहार नहीं चलने वाला है। महागठबंधन के नेता कह रहे हैं कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात की आलोचना करने वाला एनडीए बताएं कि वह 19 लाख लोगों को कहां देगा? दरअसल दोनों पक्ष के नेता एक दूसरे के घोषणा पत्र के वादों को झूठ बता रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि घोषणा पत्र में तेजस्वी ने जो बात कही है वह सारी झूठी है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि तेजस्वी ज्यादा अपने घर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर टांग लें। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा है कि तेजस्वी कहां से लाएंगे इतनी नौकरियां, क्या जेल से लाएंगे?

पहली कैबिनेट में ही होगा वादा पूरा- राजद प्रवक्ता

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी घोषणा के अनुसार पहली कैबिनेट में पहले हस्ताक्षर से दस लाख लोगों को नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घोषणा पत्र में एक एक बात सही है। सभी बातें बिहार के जनसाधारण के हित में है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago