बड़ी खबर

बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात, विक्रमशिला समानांतर व महात्मा गांधी सेतु की रखी आधारशिला

पटना से कुमार गौरव

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर राज्य को बड़ी सौगात दी। पीएम ने आज 14,258 करोड़ रुपए की 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के लिए ‘घर तक फाइबर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिलान्यास होने वाली योजनाओं में तीन महासेतु में गांधी सेतु, विक्रमशिला सेतु के समानांतर और फुलौत का चार लेन का पुल शामिल हैं। जबकि चार सड़कों में आरा-मोहनिया, रजौली-बख्तियारपुर, नरेनपुर-पूर्णिया व कन्हौली-रामनगर शामिल है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आम लोगों के हक में काम हुआ है।
जब लाभ मिलेगा तब चीजें स्पष्ट होंगी। उन्होंने कहा किकिसान जहां चाहे, अपना सामान बेच सकता है। हमने बिचौलियों को खत्म कर दिया। अब तो पूरे देश में खत्म किया जा रहा है।

  • बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 125 हजार करोड़ के पैकेज में सर्वाधिक सड़क पर खर्च किया जा रहा है। आज की योजनाओं में भी इसी पैकेज का पैसा खर्च किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गंगा पर 17 पुल देखने को मिलेंगे। कोसी नदी पर 53 साल में केवल एक पुल बना। आज प्रधानमंत्री फुलौत में पुल का शिलान्यास कर रहे हैं।
  • रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- ऑप्टिकल फाइबर की शुरुआत बिहार से होने के बाद यहां के सभी 45,945 गांवों को हम फाइबर के द्वारा इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे, जो हमारे संचार विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • रैली का संबोधन शुरू करते हुए मंत्री आरके सिंह ने कहा कि देश के जितने गांव हैं, उन सभी तक आपने 1000 दिनों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया जिसे हमने 923 दिनों में पूरा कर लिया। आपने सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का भी लक्ष्य दिया और यह भी हमने 15 महीनों में प्राप्त कर लिया।
  • आज जिस नौ राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उसकी कुल लंबाई लगभग 350 किलोमीटर है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 14,258 करोड़ रुपए की 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के लिए ‘घर तक फाइबर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

12 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

12 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

5 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

5 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago