
Bharat varta desk:
यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े संग्राम के बीच बिहार के रहने वाले और पुतिन की पार्टी के विधायक डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने रूस की कार्रवाई को जायज ठहराया है। बिहारी मूल के इस रूसी विधायक ने कहा कि पुतिन ने कई बार यूक्रेन को बातचीत का मौका दिया, लेकिन वह नहीं माना, इसके बाद युद्ध का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि ”अगर चीन बांग्लादेश में सैन्य अड्डा बना दे तो भारत उसपर क्या प्रतिक्रिया देगा। नाटो का निर्माण ही रूस के खिलाफ हुआ था। सोवियत यूनियन टूटने के बाद भी नाटो नहीं टूटा और वह धीरे-धीरे हमारे करीब आ गया। यूक्रेन का बॉर्डर रूस के बंगल में है और आप वहां पर नाटो की सेना बुला रहे हैं, जोकि हमारे बीच हुए समझौते का बड़ा उल्लंघन है। ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए हमारे राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने का फैसला किया गया।
कौन है पटना के अभय सिंह
बीबीसी के अनुसार अभय कुमार सिंह पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। रूस में डेप्यूतात का वही मतलब है जो किसी भारतीय राज्य में विधायक का है। वे वर्ष 2017 में पुतिन की पार्टी से विधायक चुने गए हैं।
उनका जन्म पटना में हुआ और पढ़ाई लोयला स्कूल में हुई। बीबीसी की जानकारी के मुताबिक 1991 में कुछ दोस्तों के साथ रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए। पढ़ाई पूरी होने के बाद पटना गए जहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रैक्टिस भी की मगर कुछ दिनों में फिर रूस लौट आए और यहां डॉक्टरी के साथ-साथ रियल स्टेट का काम शुरू किया। उसके बाद ही यहीं जम गए। डॉ अभय का रूस में कई शॉपिंग मॉल भी हैं। वे पटना भी आते हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More