देश दुनिया

बिहार के रहने वाले रूसी विधायक ने यूक्रेन पर हमले को सही करार दिया


Bharat varta desk:

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े संग्राम के बीच बिहार के रहने वाले और पुतिन की पार्टी के विधायक डॉक्टर अ‍भय कुमार सिंह ने रूस की कार्रवाई को जायज ठहराया है। बिहारी मूल के इस रूसी विधायक ने कहा कि पुतिन ने कई बार यूक्रेन को बातचीत का मौका दिया, लेकिन वह नहीं माना, इसके बाद युद्ध का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि ”अगर चीन बांग्लादेश में सैन्य अड्डा बना दे तो भारत उसपर क्या प्रतिक्रिया देगा। नाटो का निर्माण ही रूस के खिलाफ हुआ था। सोवियत यूनियन टूटने के बाद भी नाटो नहीं टूटा और वह धीरे-धीरे हमारे करीब आ गया। यूक्रेन का बॉर्डर रूस के बंगल में है और आप वहां पर नाटो की सेना बुला रहे हैं, जोकि हमारे बीच हुए समझौते का बड़ा उल्लंघन है। ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए हमारे राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने का फैसला किया गया।

कौन है पटना के अभय सिंह

बीबीसी के अनुसार अभय कुमार सिंह पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। रूस में डेप्यूतात का वही मतलब है जो किसी भारतीय राज्य में विधायक का है। वे वर्ष 2017 में पुतिन की पार्टी से विधायक चुने गए हैं।
उनका जन्म पटना में हुआ और पढ़ाई लोयला स्कूल में हुई। बीबीसी की जानकारी के मुताबिक 1991 में कुछ दोस्तों के साथ रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए। पढ़ाई पूरी होने के बाद पटना गए जहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रैक्टिस भी की मगर कुछ दिनों में फिर रूस लौट आए और यहां डॉक्टरी के साथ-साथ रियल स्टेट का काम शुरू किया। उसके बाद ही यहीं जम गए। डॉ अभय का रूस में कई शॉपिंग मॉल भी हैं। वे पटना भी आते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय को सुश्रुत अवार्ड, बेस्ट सर्जन के रूप में कोलकाता में हुए सम्मानित

Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More

3 days ago

संगम कुमार साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More

4 days ago

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More

4 days ago

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More

4 days ago

जन्मदिन पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More

4 days ago

संजय सरावगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More

7 days ago