बड़ी खबर

बिहार के रहने वाले राहुल नवीन बने ED के नए डायरेक्टर

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के नए बॉस राहुल नवीन बने हैं। वो सीनियर आईआरएस अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ईडी के नए डायरेक्टर राहुल नवीन बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई बेतिया के के.आर. हाईस्कूल से हुई। उन्होंने आईआईटी कानुपर से बीटेक की डिग्री हासिल की है। वो 1993 बैच के इंडियन रिवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी हैं। राहुल नवीन ईडी से पहले से ही जुड़े हुए हैं। वो पहले ईडी के कार्यवाहक डायरेक्टर, स्पेशल डायरेक्टर और चीफ विजिलेंस ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने “इन्फोर्मेशन एक्सचेंज और टैक्स ट्रांसपेरेंसी: टेकलिंग ग्लोबल टैक्स इवेजन एंड अवॉयडेंस” नाम से एक किताब भी लिखी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

12 hours ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

3 days ago

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत

Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More

5 days ago

डॉ. वीणा सिंह बनीं बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन की उपाध्यक्ष

वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More

6 days ago

आईजी ने सुसाइड किया

Bharat varta Desk हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर… Read More

6 days ago