
Bharat varta desk: 1990 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को यूपी का नया डीजी बनाया गया है। वे 1 जनवरी 2024 से अपना पदभार संभालेंगे। वे वर्तमान में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे। उन्हें सरकार ने प्रोन्नति देते हुए डीजी नियुक्त किया है।
प्रशांत मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। आईपीएस बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमबीए, एमएससी और एमफिल की डिग्री पूरी की थी। आईपीएस के लिए चुने जाने के बाद प्रशांत कुमार को तमिलनाडु कैडर मिला, जिसके बाद 1994 में वह यूपी कैडर में चले गए।
आईपीएस प्रशांत कुमार लोगों के बीच ‘सिंघम’ नाम से भी मशहूर हैं। उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तीन बार पुलिस मेडल भी मिल चुका है। साल 2020 और 2021 में उन्हें वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हे अंतरराज्यीय गैंगस्टर शिव शक्ति नायडू के एनकाउंटर के लिए वीरता के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया था। इस एनकाउंटर के लिए उन्हें सीएम योगी ने भी बधाई दी थी। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी अधिकारी माना जाता है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More