बड़ी खबर

बिहार के पांच और देश के 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 10 जून को

Bharat varta desk: भारत के निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराने का ऐलान किया है । इनमें बिहार की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं।

नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 1 जून तय की गई है। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जून है। सभी 57 सीटों पर 10 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 10 जून को ही वोटों की गिनती शाम 5 बजे होगी।


बिहार में 5 सीटों पर चुनाव
बिहार में जिन सीटों पर चुनाव होंगे उनमें जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, लालू-राबड़ी की पुत्री मीसा भारती, भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दूबे शामिल हैं जो इस साल सात जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने इससे पहले राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र की रिक्त सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर प्रोग्राम शेड्यूल जारी किया था। अब सभी सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया गया है।।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago