अपराध

बिहार के जेलो में एक साथ छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

बिहार के जेलो में एक साथ छापेमारी

पटना टीम, सरकार के निर्देश पर बुधवार की सुबह पटना के बेउर समेत भागलपुर ,मुजफ्फरपुर ,गया, बक्सर और कई जेलो में एक साथ छापेमारी चल रही है. छापेमारी सुबह -सुबह शुरू हुई है.कहीं डीएम और एसएसपी छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं तो कहीं एडीएम ,एसडीओ , एसडीपीओ और दूसरे अधिकारी.पूर्णिया, कटिहार, भभुआ, समस्तीपुर, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में भी मंडल और केंद्रीय कारा में छापेमारी की सूचना है. जेल में छापेमारी के दौरान कुछ जिलों में मोबाइल फोन, चार्जर, पैन ड्राइव सरीखे आपत्तिजनक सामान मिले हैं. राज्य के तीन दर्जन जेलो की तलाशी ली जा रही है.
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बेऊर जेल में दबंग कैदियों द्वारा दरबार सजाए सजाए जाने और एक कैदी को उठक बैठक कराने का वीडियो वायरल हुआ था.उसके बाद सरकार ने जेलो की विधि व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए औचक छापेमारी की कार्रवाई करवाई है. इस छापेमारी को पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

20 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

4 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

4 days ago