गोपालगंज। संवाददाता
बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने माले नेता जेपी यादव के पूरे परिवार पर गोलयां चलाईं इस घटना में माले नेता के बुजुर्ग मां-बाप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी और उनके बड़े भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना हथुआ थाने के रूपनचक गांव की है।
मृतक पति-पत्नी रूपनचक गांव के रहने वाले महेश चैधरी (70) और इनकी पत्नी संकेशिया देवी (65) बताई जा रही हैं। वहीं शांतनम चैधरी (36) और माले नेता जेपी यादव (30) को घायल अवस्था में गोपालगंज सदर अस्पताल में लाया गया, जहां शांतनम की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना की वजह राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है।
माले नेता का पूरा परिवार आज शाम को दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसमें माले नेता के मां-बाप की मौत हो गई, जबकि माले नेता ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी अपराधियों ने गोली मार दी। वहीं छत पर खड़े माले नेता के भाई को भी गोली मार दी।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More