
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागु चौहान द्वारा कई विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ही राजभवन में राज्यपाल से कुलपति और प्रतिकुलपति के नामों पर सहमति बनाने हेतु मुलाकात किया था। पटना सायंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और गणित के जाने-माने शिक्षक प्रोफेसर केसी सिन्हा को नालन्दा खुला विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर श्यामा रॉय को कुलपति और प्रोफेसर डॉ जवाहर लाल को प्रतिकुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर कुद्दुस को मौलाना मजरहुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर राजनाथ यादव को पूर्णिया विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर राजीव कुमार मल्लिक को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का प्रतिकुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर सीएस चौधरी को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिकुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर सिद्धार्थ शंकर सिंह को कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा का प्रतिकुलपति नियुक्त किया गया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More