
मुजफ्फरपुर, भारत वार्ता संवाददाता :
बिहार में कई डीएम अपनी पत्नी के साथ विवादों के कारण चर्चा में आ चुके हैं। ताजा मामला शिवहर के डीएम का है। शिवहर जिले के डीएम सज्जन राजशेखर की पत्नी ने उन पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। मुजफ्फरपुर टाउन थाने में दर्ज केस में कहा गया है कि पति उनके साथ मारपीट करते हैं। वह बहुत ही क्रोधी स्वभाव के हैं। उन्हें आशंका है कि पति उनके दोनों बच्चों को खतरा पहुंचा सकते हैं। पत्नी का यह भी आरोप है कि पति उनके दोनों बच्चों को जबरन अपने पास रखे हुए हैं। एक की उम्र 2 साल है जबकि दूसरे की 10 महीने। दोनों बच्चों को मां के पास होना चाहिए। पत्नी ने भरण पोषण की राशि पाने के लिए मेंटेनेंस केस भी फाइल किया है। डीएम की पत्नी मुजफ्फरपुर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर में रहती है।
पत्नी ने मार कर मेरा हाथ तोड़ दिया
वहीं, डीएम राजशेखर पत्नी के सारे आरोपों को खारिज करते हैं। उनका कहना है कि वह नहीं बल्कि पत्नी ही उनके साथ मारपीट करती है। एक बार पत्नी ने ऐसी पिटाई की कि उनका हाथ टूट गया। वह अपने मां के बहकावे में आकर उनके साथ गलत व्यवहार करती है। उन्होंने यह भी कहा है कि कभी भी उनकी पत्नी ने उनसे भरण-पोषण के लिए पैसे की मांग नहीं की।
यहां यह बता दें कि डीएम और उनकी पत्नी चेन्नई के रहने वाले हैं। शादी से पहले पत्नी इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करती थी। 4 साल पहले दोनों की शादी बड़े धूमधाम से चेन्नई में हुई थी।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More