पॉलिटिक्स

बिहार की सभी 4 सीटों पर NDA आगे, RJD फ्लॉप, प्रशांत किशोर भी फेल

Bharat Varta Desk

बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने बाजी मार ली है।तरारी विधानसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के विशाल प्रशांत ने भाकपा-माले के राजू यादव 11012 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

रामगढ़ विधानसभा में ग्यारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं।  भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 61910 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60133 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। 

बेलागंज विधानसभा में दसवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 65671 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 47144 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 16523 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। मनोरमा देवी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 

बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। दोनों सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही। जदयू की मनोरमा देवी 20968 से आगे चल रही हैं। वहीं इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी 6014 वोटों से आगे चल रही हैं। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago