
Bharat varta desk: बिहार की तरफ झारखंड में भी शराब बंदी लागू की जा सकती है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की मांग के बाद यह चर्चा तेज हो गई है। शिबू सोरेन ने कल झारखंड की उप राजधानी दुमका में आयोजित पार्टी के 43 स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कहा है कि बिहार की तरह झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सबसे अधिक संघर्ष शराब के खिलाफ किया है। पहले लोगों को मारपीट करके शराब छुड़ाई जाती थी मगर अब यह संभव नहीं है। इसलिए जरूरत है कि प्रदेश में शराब पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए। यह एक भयानक सामाजिक बुराई है। इससे लोगों का जीवन खराब हो रहा है।
यहां बता दें कि आदिवासी संस्कृति में शराब रच बस सी गई है गई है। उन्होंने
बताया कि पहले महुआ का इस्तेमाल शराब के लिए बड़े पैमाने पर होता था, लेकिन जागरूकता के कारण इसमें काफी हद तक कमी आई है। सामाजिक आंदोलनों के कारण इस पर असर पड़ा है। शिबू सोरेन शुरुआती दिनों से अपने भाषणों में आदिवासियों को शराब पीने से मना करते रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि झारखंड की सरकार शिबू सोरेन की मांग पर कितनी गंभीरता से विचार करती है क्योंकि उनके बेटे हेमंत सोरेन प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्हीं की सरकार को इस पर निर्णय लेना है।
यह भी जानने योग्य है कि झारखंड में शराब सिंडिकेट का जाल फैला हुआ है। शराब माफिया सरकारों को प्रभावित करते रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More