
bharat varta desk: भारत बंद का आज कहीं प्रभाव नहीं दिखा है। हालांकि सतर्कता के तौर पर रेलवे ने 529 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं मगर आज प्रदर्शनकारी कहीं नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर बंद का आह्वान किया गया था मगर देशभर में प्रशासन की सतर्कता के सामने प्रदर्शनकारी डर से निकल नहीं पाए। बिहार और झारखंड में खासतर से आज पुलिस काफी मुस्तैद दिख रही है।
लोगों का कहना है कि शुरू से ही यदि प्रशासन सख्त होता तो इतनी बर्बादी नहीं हुई रहती। रेलवे की अरबों रुपयों की संपत्ति नष्ट कर दी गई है। बिहार सरकार पर जब प्रदर्शनकारियों को शह देने के आरोप लगने लगे तब आज सरकार बंद को लेकर सख्त हुई है। ज्यादातर जिलों में बाजार खुले हुए हैं। दानापुर में कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा उत्पात करने की कोशिश की गई मगर वह सफल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रांची और पटना में भी बंद बेअसर है। लकी बिहार के कई जिलों में सफलता के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More