पॉलिटिक्स

बिहारी बाबू आसनसोल से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

Bharat varta desk: बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा उपचुनाव में भाग भाग्य आजमाने जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। बिहारी बाबू पटना साहिब से भी भाजपा के सांसद रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान वे ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए थे। उधर चुनाव के दौरान आसनसोल से भाजपा के सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने पार्टी छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। इसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल की एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव भी होने हैं। दोनों सीटों के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। और बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

2 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

3 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

4 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

1 week ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago