Categories: बड़ी खबर

बिहारके नए मुख्य सचिव ने कमान संभाली, डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta desk

आज बिहार के नए मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कार्य भार संभाल लिया है. इसके साथ सरकार ने शनिवार को करीब डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. मगध, सारण और तिरहुत प्रमंडल में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है. समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीना को मगध प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. उनके पास बिपार्ड गया का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. वहीं सारण प्रमंडल छपरा के आयुक्त सर्वानन एम को तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का आयुक्त बनाया गया है. जबकि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीना को सारण प्रमंडल छपरा का आयुक्त बनाया गया है.

अधिसूचना के मुताबिक कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. मल्ल सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त तथा बिहार भवन स्थानिक आयुक्त कार्यालय के ओएसडी के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे.

चैतन्य प्रसाद होंगे जल संसाधन विभाग के ACS

चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वाणिज्य कर विभाग की सचिव प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. वे बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बनी रहेंगी.  पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है. उनको ऊर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पाल बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार को बियाडा के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहकारिता विभाग के विशेष सचिव डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. लघु जल संसाधन विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है. वे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडलकट्टी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वे पथ निर्माण विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को सहकारिता विभाग का सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago