अपराध

बिहटा में बालू माफियाओं का दुस्साहस, एसपी पर चलाई गोलियां

पटना : बिहार में बालू माफियाओं के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि वह एसपी पर भी हमला करने लगे हैं। मामला पटना से सटे बिहटा से जुड़ा है। यहां बालू माफिया ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एसपी पर ही हमला कर दिया। इसमें एसपी व अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
बिहटा के अमनाबाद में बालू के अवैध खनन को लेकर हुई गोलीबारी के बाद शुक्रवार को पटना पश्चिम के सिटी एसपी राकेश कुमार और दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में चलाए जा रहे कांबिंग ऑपरेशन के दौरान अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग शुरू कर दी। एसपी के नेतृत्व में पुलिस गुरुवार को अमनाबाद में हुई फायरिंग मामले में श्रीराय नाम के एक व्यक्ति के घर छापेमारी करने गई थी। इसी बीच श्री राय, उसके दो बेटों प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, उसके चचेरे भाई गोपाल राय और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर गोली चलाते हुए वे भाग निकले। पुलिस ने जब श्री राय के घर की तलाशी ली तो देशी कट्टा, कारतूस और डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने श्री राय की पत्नी और उसके दोनों बहु को अवैध कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago