बड़ी खबर

बिल्डिंग से टकराकर एक दिन में 1000 पक्षियों की मौत

Bharat Varta desk:

 अमेरिका के शिकागो में एक दिन में 1000 पक्षियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वे शीतकालीन प्रवास के लिए मैदानी एरिया दक्षिण अमेरिका में चले गए थे, लेकिन वहां से उत्तरी अमेरिका लौटते समय शिकागो के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर मैककॉर्मिक प्लेस के पास डेढ़ मील के दायरे में यह पक्षी मरे मिले। इन्हें लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया है, जिनके मारे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन पक्षियों के मरने की वजह उनका बिल्डिंग से टकराकर नीचे गिरना बताया जा रहा है।

शिकागो बर्ड कोलिजन मॉनिटर्स के निदेशक एनेट प्रिंस ने बताया कि करीब 1.5 मिलियन पक्षी इधर से उधर आवाजाही कर रहे थे। वेस्टर्न ओन्टारियो यूनिवर्सिटी में पक्षियों के खिड़की टकराकर मरने के विषय पर शोध करने वाले ब्रेंडन सैमुअल्स ने कहा कि खिड़की से टकराने वाला हर पक्षी नहीं मरता। सैमुअल्स ने कहा कि हम अक्सर पक्षियों को कांच से टकराते हुए देखते हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी तक उड़ते रहते हैं, फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और कुछ घंटों तक भी जीवित नहीं रह पाते। ज्यादातर मौतें पतझड़ और बारिश के मौसम में होती हैं। प्रतिकूल हवा, बारिश और कोहरे जैसी मौसमी परिस्थतियां इसका कारण हो सकती हैं। अमेरिकन बर्ड कंजरवेंसी के ब्रायन लेन्ज़ ने कहा कि कांच वाली खिड़कियों से टकराकर हर साल एक अरब पक्षी मर जाते हैं, क्योंकि शीशे में उन्हें अपनी परछाई नजर आती।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago