
कहा मैंने कभी अपने को विधायक नहीं समझा जनता का सेवक समझा
रांची संवाददाता : इस वर्ष नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 22 दिसम्बर पर सम्मानित किया गया। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से लगातार 7वीं बार विधायक बने हैं। दुमका के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने नलिन इस क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक चुने गए हैं। नलिन सोरेन को गुरुजी का काफी करीबी समझा जाता है।
खुद को कभी विधायक नहीं जनता का सेवक समझा : नलिन
चयन के बाद विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को विधायक नहीं किया। सदैव आम लोगों के सहयोगी के रूप में काम किया है। उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। खाद-बीज घोटाले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केस चल रहा है, वे अभी जमानत पर हैं।
उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी के लिए शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना के नाम तय किए गए हैं। इन सभी को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विधानसभा द्वारा कोविड-19 के दौरान बेहतर कार्य करने वाले रांची के सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद, एडीएम रांची, अखिलेश कुमार सिन्हा और रिम्स के मुख्य नर्स रामरेखा राय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों और झारखंड के 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More