
Bharat varta desk:शोक में डूबे देश ने आज नम आंखों से अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी। सेना चीफ को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर लोग उमड गए थे। गगनभेदी नारों के साथ लोग उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक बिपिन रावत तुम्हारा नाम रहेगा, बिपिन रावत अमर रहे जैसे नारों के साथ अश्रुपूरित उन की शव यात्रा पर फूल बरसा रही थी। यहां दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी। दोनों का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ।सेना के बैंड की धुन के साथ उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई। जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर एक ही चीता पर रखा गया था। लगभग 800 सैन्यकर्मियों के साथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी देश के पहले सीडीएस के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More