बड़ी खबर

बिपिन रावत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े लोग, पंचतत्व में विलीन हो गए सेना चीफ


Bharat varta desk:शोक में डूबे देश ने आज नम आंखों से अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी। सेना चीफ को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर लोग उमड गए थे। गगनभेदी नारों के साथ लोग उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक बिपिन रावत तुम्हारा नाम रहेगा, बिपिन रावत अमर रहे जैसे नारों के साथ अश्रुपूरित उन की शव यात्रा पर फूल बरसा रही थी। यहां दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी। दोनों का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ।सेना के बैंड की धुन के साथ उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई। जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर एक ही चीता पर रखा गया था। लगभग 800 सैन्यकर्मियों के साथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी देश के पहले सीडीएस के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 hour ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago