
Bharat varta desk: राजधानी पटना में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पटना के अगम कुआं के पास 50 लाख कैश लूट कर सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल व्यवसाई पंजाब नेशनल बैंक में रुपयों से भरा बैग लेकर कैसे जमा करने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बैग को उनसे छीन लिया। स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कई गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। फिर हथियार लहराते हुए बाइक से भाग गए। कारोबारी और उनके परिजन एफ आई आर दर्ज कराने थाना पहुंचे हैं। इस घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। सालों के बाद लुटेरों ने क्या लूटने की इतनी बड़ी घटना को पटना में अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कारोबारी के किसी नजदीकी की मिलीभगत हो सकती है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More