
Bharat varta desk: दानापुर में जदयू नेता की हत्या से उत्पन्न भय का माहौल अभी खत्म भी नहीं हुआ कि राजधानी में एक और हत्या की बड़ी घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने आज पटना सिटी में तेल कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दिनदहाड़े हुई है।
बताया गया कि प्रमोद बंग्ला पटना सिटी के बड़े व्यावसायी माने जाते हैं। बुधवार को चौक थाना क्षेत्र के मिर्चाई गली के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद वह वहीं पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद उनके बेटे और एक स्टाफ को भी गोली मार दी गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामा को शांत कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More