बड़ी खबर

बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

Bharat Varta Desk: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी करार दिया है। पटना एमपी-एमएलए कोर्ट से 21 जून को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। उनके घर में एके-47 और हथियारों का जखीरा मिला था। एमपी-एमएलए कोर्ट सजा का ऐलान होते ही विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खतरे में आ जाएगी और वे भविष्य में चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। नियम के अनुसार दो वर्ष से अधिक की सजा होने पर सजा की तारीख से ही सदस्यता समाप्त किए जाने का प्रावधान है। अब तक एके-47 के बरामदगी के अधिकतर मामले में कोर्ट द्वारा10 साल तक की सजा सुनाई गई है।

16 अगस्त 2019 को लगमा स्थित उनके घर पर पुलिस ने रेड किया था। बता दें कि अनंत सिंह अभी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। इसके पहले वे जनता दल यू में थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

47 minutes ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago