
Bharat Varta Desk: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी करार दिया है। पटना एमपी-एमएलए कोर्ट से 21 जून को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। उनके घर में एके-47 और हथियारों का जखीरा मिला था। एमपी-एमएलए कोर्ट सजा का ऐलान होते ही विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खतरे में आ जाएगी और वे भविष्य में चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। नियम के अनुसार दो वर्ष से अधिक की सजा होने पर सजा की तारीख से ही सदस्यता समाप्त किए जाने का प्रावधान है। अब तक एके-47 के बरामदगी के अधिकतर मामले में कोर्ट द्वारा10 साल तक की सजा सुनाई गई है।
16 अगस्त 2019 को लगमा स्थित उनके घर पर पुलिस ने रेड किया था। बता दें कि अनंत सिंह अभी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। इसके पहले वे जनता दल यू में थे।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More