बड़ी खबर

बालू माफिया के जन्मदिन पर केक खाने को सत्तारूढ़ दल के नेताओं की लगी कतार, वीडियो वायरल


Bharat varta desk: बालू के अवैध कारोबार में खादी और खाकी के शामिल होने की बात अक्सर चलती रहती है। खाकी पर हाल के दिनों में कार्रवाई हुई है मगर खादी और माफिया की गठजोड़ पर प्रहार करने की हिमाकत शासन नहीं कर पाया है। पटना के एक होटल में पिछले दिनों एक बालू माफिया के जन्मदिन पार्टी में केक खाने के लिए शत्रु दल के नेताओं की लाइन लग गई थी। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह वीडियो सरकार का भद्द पीटने वाला भी है। इसमें सरकार में हैसियत रखने वाले उपेंद्र कुशवाहा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह, राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेटे और भाजपा विधायक संजीव चौरसिया समेत कई विधायक और कुछ आईएएस व आईपीएस अफसर भी शामिल थे। सबने लाइन में लगकर बालू माफिया के मुंह में केक खिलाया और फिर उससे खुद केक खाया। वीडियो में बहुत ही शर्मनाक नजारा दिख रहा है। बालू माफिया और सत्ता के गठबंधन को दर्शाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। इसको ट्वीट करते हुए आरजेडी ने सरकार को निशाने पर लिया है। ट्वीट में सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए माफिया सरकार से विभूषित किया है। बता दें कि जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा है और उसके पिता दोनों बालू का कारोबार करने वाली बड़ी कंपनी से जुड़े हैं। इन पर कई मामले दर्ज होने की बात भी सोशल मीडिया में कही गई है। पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पल भी सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

4 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

7 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago