
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:हाजीपुर के युसूफपुर के रहने वाले खगड़िया व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य प्रकाश और पटना व्यवहार न्यायालय की न्यायिक अधिकारी आयुषी कुमारी की पटना में हुई शादी मिसाल बन गई। जोड़े ने एक आदर्श विवाह कर के समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया।
बेहद सादगी पूर्ण ढंग से शादी संपन्न हुई। दिन में शादी की गई ताकि रात की बिजली और तड़क-भड़क की खर्च को बचाया जा सके। परम्परागत शादियों ने हटकर इन्होंने न तो अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और नाही सिंदूरदान का पारंपरिक रस्म निभाया और ना ही बैंड बाजा और फिजूलखर्ची की। दोनों ने शपथ पत्र पढ़ा और हो गई शादी। दान दहेज से रहित इस शादी में दोनों पक्षों के करीब सौ लोग मौजूद थे। एक दूसरे के गले में वरमाला डाल कर और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करके जीवनसाथी हो गए। यह शादी खूब चर्चा में है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More