
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे. उन्हें आज भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल के नेता की बैठक में इस पर सहमति बनी. बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने की घोषणा पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की राय जानने के बाद सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई है.
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आए के लक्ष्मण ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद बाबूलाल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं. बाबूलाल मरांडी को नेता बनाया गया, उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी और सदन में भाजपा एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी.
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नामित पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई नेता मौजूद रहे.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More