पॉलिटिक्स

बाबूलाल मरांडी समेत तीन विधायकों के दलबदल मामले की सुनवाई 15 को


रांची संवाददाता: बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिकी के दलबदल मामले में 15 फरवरी को स्पीकर के न्यायाधिकरण में सुनवाई होगी। तीनों विधायकों को इस बाबत नोटिस भेज दिया गया है। पूर्व में 21 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की गई थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर के नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था।
दलबदल मामले में स्वतः संज्ञान को बाबूलाल मरांडी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर स्पीकर ने हाई कोर्ट को बताया था कि वह स्वत संज्ञान मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बाद झामुमो विधायक भूषण तिर्की, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और प्रदीप यादव की तरफ से स्पीकर के न्यायाधिकरण में दलबदल से संबंधित शिकायत की गई थी। इसी आधार पर बाबूलाल मरांडी को दोबारा नोटिस भेजा गया था।
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की ओर से भी स्पीकर के न्यायाधिकरण में प्रदीप यादव और बंधु तिर्की पर दलबदल का मामला चलाने को लेकर याचिका दायर की गई है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago