बाप ने बेटे की कर दी हत्या

सुपौल, भारत वार्ता संवाददाता: देर रात सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नम्बर 13 में एक कलयुगी पिता ने अपने पुत्र की मामूली विवाद में हत्या कर दी. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा को उसके 58 वर्षीय पिता ने मामूली विवाद में चाकू घोंप कर घायल कर दिया. जिसे गंभीर रूप से घायलावस्था में लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर त्रिवेणीगंज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

क्यों हुआ विवाद: घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज पुलिस को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने ससुर पर लगाते हुए बताया है कि देर रात करीब साढ़े दस बजे मेरे पति मृतक मुकेश कुमार शर्मा मलहनमा स्थित अपने दुकान पर से घर आए. अपने पिता हरिनारायण शर्मा को दरवाजे पर लेटे देख बोले कि दुकान पर सोने के लिए जाइए. बहुत सारा लोहे का लक्कड़ दुकान पर रखा हुआ है. इसी बात पर पिता- पुत्र झगड़ने लगे. इस दौरान मेरे पति अपने छोटे भाई की खोज करते हुए घर के अंदर चले गए. नहीं मिलने पर पुनः दरवाजे की ओर लौट आए. उसके बाद अचानक मेरे ससुर हरिनारायण शर्मा मेरे पति के पेट में चाकू घोंप दिए जिससे मेरे पति गंभीर रूप से जख्मी हो जमीन पर गिर पड़े. लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago