पॉलिटिक्स

बाढ़ से बर्बादी पर तेजस्वी ने लिखा सीएम को पत्र, पीएम से मिले सर्वदलीय शिष्टमंडल


Bharat varta desk:
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने पत्र में बिहार में बाढ़, सुखाड़ और इससे प्रभावित होकर असामयिक मृत्यु के साथ-साथ अरबों के फसल नुकसान की चर्चा की है। साथ ही इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय नेताओं के शिष्टमंडल के साथ मिलने की सलाह दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि राज्य हित में प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका के कारण होने वाले नुकसान और नदी जोड़ने की योजना के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री के पास बिहार की बात रखने के लिए सर्वदलीय नेताओं का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री द्वारा बनाया जाना चाहिए। यह शिष्टमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात को रखे।
तेजस्वी ने कहा कि “मेरा सुझाव और आग्रह है कि राज्यहित में प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका के कारण होने वाले नुकसान और नदी जोड़ने की योजना के महत्व के संदर्भ में आपके नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर उपयुक्त मांगों को रखे।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

13 hours ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

6 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

6 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago