बड़ी खबर

बहुचर्चित आईएएस टॉपर टीना डाबी की बहन भी बनी IAS, पहले प्रयास में 15 वा रैंक


Bharat Varta desk: देश की बहुचर्चित आईएएस टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस बन गई है। पहले ही प्रयास में उन्होंने 15 वां रैंक लाया है। यह लोग जयपुर के रहने वाले हैं। टीना जयपुर कैडर की आईएएस है। टीना ने 2015 में यूपीएससी में टॉप किया था तो पूरे देश में लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनीं थीं। उन्होंने बाद में अपने बैच के सेकंड टॉपर कश्मीर के रहने वाले अतहर आमिर-उल-शफी खान से प्रेम विवाह किया। मगर कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने उससे तलाक भी ले लिया। यह प्रसंग देश में सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने अपनी बहन की तरह दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने 2019 में लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है। रिया धावी ने पहले ही प्रयास में बाजी मार ली है। अपनी बहन की तरह यह सोशल मीडिया में सक्रिय रहती हैं। उन्हें पेंटिंग का भी शौक है। अपना पेंटिंग सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

5 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago