बड़ी खबर

बहन की डोली की जगह घर से निकली दो भाइयों की अर्थी, शोक में डूबा गांव


भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
जिस घर से बहन की डोली निकालनी थी उस घर से दो भाइयों की अर्थी निकली. इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के बीहपुर थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर दुधैला गांव की है.
इस गांव के रहने वाले दो भाई मदन मंडल और नारायण मंडल अपनी बहन के हाथ पीले करने की हसरत लिए इस संसार से विदा हो गए. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बुधवार को भागलपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर लैलख ममलखा से अपनी बहन का रिश्ता तय करके बाइक से गांव लौट रहे थे. मसाढू गांव के पास एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. दोनों को मायागंज अस्पताल ग्रामीणों ने पहुंचाया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

एनएच 80 पर आए दिन दुर्घटना

जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई है वह नेशनल हाईवे 80 है. इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है और लोगों की मौत होती है. भागलपुर से लेकर मिर्जाचौकी तक हाईवे पर हर साल दर्जनों मौत हो जाती हैं. झारखंड के साहिबगंज जिले से पत्थर ढोने वाले बड़े-बड़े ट्रक इस हाइवे पर मत बंद कर दौड़ते हैं. ना तो उनकी गति पर नियंत्रण रहता है और ना दिशा पर. अनाड़ी ड्राइवर शराब पीकर मनमाने ढंग से ट्रक हांकते हैं जिनकी चपेट में आकर अक्सर लोगों की जान जाती रहती है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

3 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

7 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago