
Bharat varta desk: : उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी तीर्थ यात्री थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे। घटना स्थल पर अभी बचाव कार्य चल रहे हैं। बताया जा रहा है खाई की गहराई करीब 200 मीटर थी जिसमें बस गिर गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। मृतकों के लिए दो ₹2-2 लाख देने का ऐलान किया गया है जबकि घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की गई है।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More