बलूचिस्तान के तेल कंपनी में आतंकी हमला, 8 जवान सहित 15 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सरकारी ऑयल कंपनी के एक काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. हमले में अ‌र्द्धसैनिक बल के आठ जवानों सहित 15 लोगों की मौत हो गई. ग्वादर जिले के ओरमारा शहर में सरकारी ऑयल एंड गैस डेवेलमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) के कर्मचारियों पर गुरुवार को अटैक हुआ था. पाकिस्तान आर्मी के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों तरफ से गोलीबारी में दहशतगर्दों को भी काफी नुकसान हुआ है. वहीं अटैक में फ्रंटियर कोर के आठ सैनिक और सात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड जान गंवा बैठे.ग्वादर के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय हाईवे पर ओरमारा के पास पहाड़ों से काफिले पर अटैक किया.इस दौरान दोनों तरफ से बड़े पैमाने पर फायरिंग हुई है. जब यह घटना हुई काफिला ग्वादर से कराची लौट रहा था.”अधिकारी ने बताया कि यह अटैक सुनियोजित था, और आतंकवादियों को इस बात की भनक पहले से ही थी कि काफिला कराची के लिए जा रहा है. अधिकारी ने कहा, “आतंकी काफिले का इंतजार कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने अपनी जान गंवाने के बावजूद कंपनी के काफिले को ओरमारा के पास मौके से सुरक्षित निकाल लिया.”बता दें कि ग्वादर बंदरगाह तकरीबन 60 बिलियन डॉलर का चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा विकास परियोजनाओं का केंद्र बिंदु है. राज्य के स्वामित्व वाले संस्थानों और विदेशी अधिकारी भारी सुरक्षा में यहां काम करते हैं. इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने सटीक संख्या दिए बिना बताया कि हमलावर आतंकवादियों की संख्या काफी थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से आतंकी अटैक का जवाब दिया और तेल कंपनी की सुरक्षा सुनिश्चित की और क्षेत्र से कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला. फायरिंग के दौरान आतंकियों को भी काफी नुकसान हुआ है.आईएसपीआर के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी है. हालांकि अभी तक किसी भी प्रतिबंधित अलगाववादी या आतंकवादी संगठन या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की और इस घटना की रिपोर्ट मांगी है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago