
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सरकारी ऑयल कंपनी के एक काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. हमले में अर्द्धसैनिक बल के आठ जवानों सहित 15 लोगों की मौत हो गई. ग्वादर जिले के ओरमारा शहर में सरकारी ऑयल एंड गैस डेवेलमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) के कर्मचारियों पर गुरुवार को अटैक हुआ था. पाकिस्तान आर्मी के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों तरफ से गोलीबारी में दहशतगर्दों को भी काफी नुकसान हुआ है. वहीं अटैक में फ्रंटियर कोर के आठ सैनिक और सात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड जान गंवा बैठे.ग्वादर के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय हाईवे पर ओरमारा के पास पहाड़ों से काफिले पर अटैक किया.इस दौरान दोनों तरफ से बड़े पैमाने पर फायरिंग हुई है. जब यह घटना हुई काफिला ग्वादर से कराची लौट रहा था.”अधिकारी ने बताया कि यह अटैक सुनियोजित था, और आतंकवादियों को इस बात की भनक पहले से ही थी कि काफिला कराची के लिए जा रहा है. अधिकारी ने कहा, “आतंकी काफिले का इंतजार कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने अपनी जान गंवाने के बावजूद कंपनी के काफिले को ओरमारा के पास मौके से सुरक्षित निकाल लिया.”बता दें कि ग्वादर बंदरगाह तकरीबन 60 बिलियन डॉलर का चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा विकास परियोजनाओं का केंद्र बिंदु है. राज्य के स्वामित्व वाले संस्थानों और विदेशी अधिकारी भारी सुरक्षा में यहां काम करते हैं. इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने सटीक संख्या दिए बिना बताया कि हमलावर आतंकवादियों की संख्या काफी थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से आतंकी अटैक का जवाब दिया और तेल कंपनी की सुरक्षा सुनिश्चित की और क्षेत्र से कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला. फायरिंग के दौरान आतंकियों को भी काफी नुकसान हुआ है.आईएसपीआर के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी है. हालांकि अभी तक किसी भी प्रतिबंधित अलगाववादी या आतंकवादी संगठन या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की और इस घटना की रिपोर्ट मांगी है.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More