
Bharat varta desk: पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल-मोकामा रेल खंड के बीच स्थित बड़हिया स्टेशन पर ट्रेनों के पूर्ववत ठहराव की मांग को लेकर बड़हिया रेल संघर्ष समिति द्वारा धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने कई ट्रेनों को भी बाधित किया है। आंदोलनकारियों ने 10 बजे बड़हिया स्टेशन पर अप एवं डाउन लाइन की पटरी पर लाल झंडा लगाकर हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद आप एवं डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। चक्का जाम करने की वजह से रेलवे को कुल 6 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 12 के रूट में बदलाव कर परिचालन कराया गया।
इन ट्रेनों पर पड़ा प्रभाव
बड़हिया में जाम के चलते किऊल से ट्रेनों को रुट बदल कर गया- डीडीयू के रास्ते चलाई जा रही है। ट्रेन यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे। 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल गया के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना की गई। 12335 भागलपुर- लोकमान्य तिलक गया के रास्ते रवाना हुई। 13423 अजमेर- भागलपुर मोकामा- बरौनी- मुंगेर के होकर भागलपुर गई। 03273 झाझा- पटना मेमू सुबह 9.53 मिनट से मनकठा स्टेशन पर रुकी थी। 12317 कोलकाता- अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस मनकट्ठा स्टेशन पर रुकी रही। 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला नवादा – गया के रास्ते चलाई गई। 22197 कोलकाता- वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस किऊल से खुलने के बाद लखीसराय स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकी रही। फिर 7 किलो मीटर आगे मनकठा में जाकर रुक गई। 13030 मोकामा- हावड़ा एक्सप्रेस मोकामा से नहीं चली। 18183 टाटा- दानापुर एक्सप्रेस को शेखपुरा – बख्तितरपुर के रास्ते चलाई गई। 12305 हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस किऊल पटना के बजाय धनबाद- गया के रास्ते चलाई गई। 13419 भागलपुर- मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस मुंगेर- बरौनी के रास्ते से गई।
फरक्का एक्स. समेत इन ट्रेनों के ठहराव की मांग
बड़हिया में पूर्व से रूकने वाली टाटा- छपरा कटिहार लिंक स्पेशल, सियालदह -बलिया स्पेशल, गुवाहाटी- लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एवं स्पेशल, भागलपुर -लोकमान्य तिलक ,भागलपुर -मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, 03413 व 03414 मालदा -नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 03483 व 03484 मालदा- नई दिल्ली फरक्का एवं स्पेशल 081121 व 08622 पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई जा रही है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More